गंगा जल हाथ में लेकर अपराध छोड़ने की कसम, कुख्यात कैलाश मंडल का वीडियो वायरल, एनकाउंटर की चर्चाओं के बीच उठाया कदम, प्रशासनिक पुष्टि का इंतज़ार | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत गनगनिया गांव निवासी कथित अपराधी कैलाश मंडल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में गंगा जल लेकर अपराध छोड़ने की कसम खाते नजर आ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में हाल के दिनों में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर की घटनाओं के बाद कैलाश मंडल द्वारा यह कदम उठाए जाने की चर्चा हो रही है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की अब तक किसी भी प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिन-दहाड़े घुसकर बदमाशों ने गोलीबारी की थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नगर अध्यक्ष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मुख्य आरोपी रामधनी यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।
इस घटना के बाद से ही जिले में अपराधियों के बीच भय का माहौल बताया जा रहा है और सख्त कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में कैलाश मंडल का यह कथित आत्मसमर्पण या अपराध छोड़ने का संकल्प भी कई मायनों में देखा जा रहा है।
फिलहाल, यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद प्रशासन और सरकार की ओर से क्या रुख अपनाया जाता है। साथ ही, कैलाश मंडल के पूर्व आपराधिक मामलों को लेकर कानूनन क्या कार्रवाई होती है, इस पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article