शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार | New India TimesOplus_131072

मोहम्मद इसहाक़ मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

रीवा जिला के रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबिश देकर पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 मई 2026 को पीड़िता ने थाना रायपुर कर्चुलियान में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि संदीप कुमार केवट ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार उसकी तलाश जारी रखी। इसी क्रम में 17 मई 2026 को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी संदीप कुमार केवट, निवासी बरहदी थाना रायपुर कर्चुलियान, जिला रीवा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र तिवारी, विनोद तिवारी, आरक्षक उत्कृष्ट सिंह, बृजेश दहायत, नितिश सिंह, अभय यादव तथा महिला आरक्षक क्रांति सिद्धार्थ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article