धौलपुर में 2 और केस मिलने से अब कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए 4, लगातार कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने से मचने लगा है हड़कंप, प्रशासन हुआ सख्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर में 2 और केस मिलने से अब कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए 4, लगातार कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने से मचने लगा है हड़कंप, प्रशासन हुआ सख्त | New India Times

धौलपुर जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को बसई नवाब कस्बे में दो और मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है, धौलपुर में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। जिस तरह से धौलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है उससे प्रशासन और अधिक सतर्क होता जा रहा है। जानकारों का मानना है कि प्रशासन और पुलिस, चिकित्सा के साथ-साथ हमें खुद को जागरूक होना बहुत जरूरी है तभी इस कोरोना की चैन को हम तोड़ सकते हैं।

सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ डॉक्टर समरवीर सिकरवार ने बताया कि इससे पहले धौलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2 थी, लेकिन रविवार को 2 और मिलने से अब 4 हो गई है। उन्होंने बताया कि बसई नबाव निवासी दम्पति ही कोरोना पॉजिटिव आया है, जो कुछ दिन पूर्व आगरा से आये हुए थे। सैम्पल रिपोर्ट 24 अप्रैल को भेजी गई थी जो 26 अप्रैल को पॉजिटिव आई है। पीएमओ ने बताया कि बसई नबाव निवासी सुरेश पुत्र हरिचंद और उसकी पत्नी शशी कोरोना पॉजिटिव आये हैं। जहां भी कोरोना पॉजिटिव केस आते जा रहे हैं प्रशासन द्वारा वहां कर्फ्यू घोषित कर दिया जाता है।

By nit