अपने ही विद्यालय से मिड डे मील का सामान निकाल कर ले जा रहे प्रिंसपल को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा | New India Times

गुलज़ार अहमद, ब्यूरो चीफ, मैनपुरी (यूपी), NIT:

अपने ही विद्यालय से मिड डे मील का सामान निकाल कर ले जा रहे प्रिंसपल को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा | New India Times

अपने ही विद्यालय से मिड डे मील का सामान निकाल कर ले जा रहे प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर मिड डे मील का सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए 112 नम्बर पर पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची 112 नम्बर पुलिस ने प्रधानाध्यापक को मिड डे मील के सामान के साथ गिरफ्तार कर थाने ले आई।

अपने ही विद्यालय से मिड डे मील का सामान निकाल कर ले जा रहे प्रिंसपल को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा | New India Times

बताते चलें कि प्राथमिक विद्यालय सुलखनपुर के प्रधानाध्यापक शिवानंद अपने ही स्कूल से चोरी छिपे मिड डे मील का सामान बाइक पर लादकर घर ले जा रहे थे कि तभी ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और मिड डे मील का सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर सूचना कर दी। इवेंट पर पहुंची 112 पुलिस ने प्रधानाध्यापक शिवानंद को मिड डे मील के सामान समेत थाने ले आई। पुलिस प्रधानाध्यापक से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इससे पहले भी इसी तरह एक बार मिड डे मील का सामान चोरी से निकालकर ले जा चुके हैं। वहीं प्रधानाध्यापक शिवानंद का कहना है कि सामान खराब न हो जाए इसलिए निकालकर ले जा रहा था। इस सम्बंध में सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि घटना की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को दी गयी थी। पुलिस आरोपी प्रधानाध्यापक शिवानंद को मिड डे मील के सामान समेत गिरफ्तार कर थाने ले आयी है। मामले की छानबीन की जा रही है, जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। वहीं लॉक डाउन लगा होने के बाद भी प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल खोलकर मिड डे मील का सामान चोरी किये जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article