धार में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर हुई 36 | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर हुई 36 | New India Times

धार जिला में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है। धार में 14 और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, अब धार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 34 हो गई हैं। कल रात देर 14 पाॅजिटिव रिपोर्ट में 12 केस धार के व दो केस तिरला के बताए जा रहे हैं। वहीं कल देर रात 14 रिपोर्ट आई है। जिला अधिकारी CMHO डॉ.एस.के. सरल के अनुसार अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 34 की पुष्टि की गई है, सभी की कांटेक्ट एवं ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। समाचार लिखे जाने तक एक और रिपोर्ट के आधार पर धार जिले 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज पायेगे हैं जिसमें धार जिले के मनावर से एक 9 वर्षीय मासूम भी कोरोना का शिकार हुआ व एक अन्य व्यक्ति धार के उटावद दरवाजा का बताया गया है। इस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।
बताया जा रहा है कि पहले जो कोरोना पॉजिटिव मरीज थे उनके सम्पर्क ये लोग थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article