मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर यातायात पुलिस, कोतवाली पुलिस एवं पीटीओ की संयुक्त टीम द्वारा 21 मई की रात विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
एसपी श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन तथा एएसपी नगर श्री देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में सीओ यातायात श्री शुभम वर्मा ने नेशनल हाईवे, जिला अस्पताल एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग कराई।
अभियान के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के तहत 14 चालान, मॉडिफाइड साइलेंसर के 2 चालान तथा प्रेशर हॉर्न एवं हूटर लगाने पर 15 चालान किए गए। इसके अलावा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 626 चालान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत किए गए।
फिटनेस समाप्त होने पर 2 एंबुलेंस को भी सीज किया गया।
सीओ यातायात श्री शुभम वर्मा ने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

