भाजपा नेता गोविन्द राजपूत के भाई हीरा सिंह राजपूत और पी.एल. पटेल सीईओ जैसीनगर के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज करने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने डीएम व एसपी को लिखा पत्र | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, सागर (मप्र), NIT:

भाजपा नेता गोविन्द राजपूत के भाई हीरा सिंह राजपूत और पी.एल. पटेल सीईओ जैसीनगर के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज करने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने डीएम व एसपी को लिखा पत्र | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने सागर जिले की कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक और जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को पत्र लिखकर भाजपा नेता पूर्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भाई हीरा सिंह राजपूत और पी.एल पटेल सीईओ जनपद पंचायत जैसीनगर के विरुद्ध लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर आई.पी.सी. की धारा 188 का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। कलेक्टर व एसपी को लिखे पत्र में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर सागर जिले में कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी सागर म.प्र. के आदेश क्र./128/स्टेनो/2020 दिनांक 19/04/2020 को दोपहर 12 बजे से 21/04/2020 तक सागर नगर निगम, छावनी क्षेत्र व मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र में सम्पूर्ण लॉकडाउन का आदेश पारित कर प्रभावशील किया गया है। बाबजूद इसके हीरा सिंह राजपूत  हाल निवास शिवाजी नगर वार्ड  सागर म.प्र. जो कि नगर निगम सीमा में निवासरत है इन्होंने लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन कर सागर से जैसीनगर मंगल भवन में अनाधिकृत रूप से बैठक में भाग लिया है तथा उक्त बैठक में पी.एल.पटेल सी.ई.ओ. जनपद पंचायत जैसीनगर  ने शासन के वगैर  किसी आदेश के शासकीय कर्मचारियों को इकट्ठा किया और हीरा सिंह राजपूत को बैठक में मुख्य रूप से उद्बोधन भी करवाया।श्री चौधरी ने कहा है कि हीरा सिंह राजपूत का सागर नगर की सीमाओं से जैसीनगर जाना और वापस आना जिले लागू लॉकडाउन का स्पष्ट उल्लंघन है। श्री चौधरी ने कलेक्टर और एस. पी.से माँग की है कि हीरा सिंह राजपूत , पी.एल. पटेल सीईओ जनपद पंचायत जैसीनगर व बैठक में शामिल  लोगों पर आई.पी.सी धारा 188 का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जावे।माँग का समर्थन करने वालो में विधायक हर्ष यादव देवरी . विधायक तरवर सिंह बंडा . मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन.पं.अरूणोदय चौबे . महासचिव प्रभु सिंह ठाकुर. पूर्व विधायक प्रेमनारायण मिश्रा. सुनील जैन .नारायण प्रजापति. जीवन पटैल. कमलेश साहू . मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता संदीप सबलोक. संभागीय प्रवक्ता वीरेन्द्र गौर. जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखलेश मोनी केशरवानी. राजकुमार पचौरी. अमित दुबे रामजी. मुकुल पुरोहित. जितेन्द्र रोहण. प्रदीप पप्पू गुप्ता. रामकुमार पचौरी. श्याम सराफ .अभय सिंघई .असरफ खान .राजेश्वर सेन आदि शामिल हैं।
यह जानकारी वीरेन्द्र गौर ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.