रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव एवं जिला महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती रानी देवड़ा का आज विधायक कार्यालय झाबुआ में आगमन हुआ। इस अवसर पर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इसके पश्चात एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद प्रभारी रानी देवड़ा ने महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा की। माना जा रहा है कि शीघ्र ही जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है।
अपने उद्बोधन में प्रभारी रानी देवड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। महिलाओं के साथ भी सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने में सरकार असफल रही है, जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी नगर निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत, विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पंचायत एवं वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर महिलाओं को गैस, पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू वस्तुओं की बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बारे में जागरूक करें तथा कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने में जुट जाएं।
स्वागत भाषण देते हुए शहर महिला कांग्रेस की गोरी कटारा ने कहा कि महिला कांग्रेस का गठन देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा 15 सितंबर 1983 को किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए 2027 में संभावित नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए हर बूथ पर 10-10 महिलाओं को तैनात करना होगा। भाजपा सरकार की महंगाई और बेरोजगारी को लेकर महिलाओं में आक्रोश है। महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी गठित होने के बाद जिलेभर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक को पूर्व महिला कांग्रेस महासचिव श्वेता गंगा मोहनिया, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अलावा, पार्षद मालू डोडियार, शीला मकवाना, सायरा बानो, निर्मला गोयल, आशा मचार, रजनी चौहान एवं रेखा हटीला ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सुनीता तोमर, नम्रता सोलंकी, लीला भाबोर, खभूरी डोडियार, अन्ना भाबोर सहित महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रेखा हटीला ने व्यक्त किया।
