भोपाल में गैस सिलेंडर घोटाला:सैनी इंडियन गैस एजेंसी के 27 सिलेंडर जांच में पाए गए कम भरे | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सैनी इंडियन गैस एजेंसी द्वारा घरेलू सिलेंडर घोटाला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 27 घरेलू सिलेंडर जांच में कम वज़न के पाए गए हैं। आप को बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडरों में कम गैस होने की शिकायत पर खाद्य विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के नेतृत्व में टीम ने एजेंसी के ग्राम इमलिया स्थित गोदाम में खड़े वाहन क्रमांक UP78GT0294 की जांच की। यह वाहन बकानिया स्थित आईओसीएल डिपो से 342 भरे गैस सिलेंडर लेकर आया था, जिसे 8 अप्रैल 2026 की शाम को लोड किया गया था और करीब 12 घंटे बाद 9 अप्रैल की सुबह गोदाम पहुंचा।

भोपाल में गैस सिलेंडर घोटाला:सैनी इंडियन गैस एजेंसी के 27 सिलेंडर जांच में पाए गए कम भरे | New India Times


खाद्य विभाग की टीम सहायक आपूर्ति अधिकारी संदीप भार्गव, सफदर खान, सुनील वर्मा, तृणाल जांभोकर और वसुंधरा पेंड्रो ने मौके पर पहुंचकर नाप-तौल विभाग की मौजूदगी में सिलेंडरों का वजन कराया। जांच में 342 में से 27 सिलेंडरों में 1 से 2.5 किलोग्राम तक गैस कम पाई गई, जबकि 5 सिलेंडरों पर कंपनी की सील भी नहीं मिली। बाकी सिलेंडर सही पाए गए।

मौके पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने पूरे 342 सिलेंडरों और संबंधित वाहन को जब्त कर लिया। वाहन को पुलिस थाना सूखी सेवनिया की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। कम वजन वाले सिलेंडरों को अलग करते हुए अन्य गैस एजेंसी को सुपुर्द किया गया, जबकि शेष सिलेंडर आईओसीएल कंपनी को वापस किए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article