भिंड में विशाल किसान न्याय रैली आयोजित, किसानों ने मुआवजा व राहत की उठाई मांग | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

भिंड में विशाल किसान न्याय रैली आयोजित, किसानों ने मुआवजा व राहत की उठाई मांग | New India Times

जिले में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज विशाल किसान न्याय रैली एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर प्रदेश सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने, फसलों के नुकसान का सर्वे कर राहत राशि प्रदान करने तथा कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

रैली पुरानी जेल ग्राउंड के पास से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान किसानों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता, पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं, जिन्होंने किसानों के समर्थन में अपनी बात रखी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article