31 वर्षों की सेवा के बाद मौलाना हिफाजत हुसैन की विदाई एवं सम्मान समारोह किया गया आयोजित | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

31 वर्षों की सेवा के बाद मौलाना हिफाजत हुसैन की विदाई एवं सम्मान समारोह किया गया आयोजित | New India Times


विकास खण्ड करमा के उच्च प्राथमिक विद्यालय पगिया में गुरुवार को अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक मौलाना हिफाजत हुसैन की विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।
छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। विशिष्ट अतिथि एबीएसए बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि मौलाना हिफाजत हुसैन एक कुशल वक्ता, मृदुभाषी एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक रहे हैं, जिन्होंने हर परिस्थिति में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
पूर्व शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रवि भूषण सिंह ने बताया कि उन्होंने 6 जनवरी 1995 से 31 मार्च 2026 तक 31 वर्षों की सेवा में शिक्षा, खेल एवं विद्यालय विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। अवकाश प्राप्त शिक्षक बाबू राम सिंह ने कहा कि शिक्षक को अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए, तभी समाज में सम्मान मिलता है।
इस दौरान मो. आरिफ एवं सैयद अनवर हुसैन ने भावपूर्ण शायरी प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। समारोह में शिक्षकों द्वारा मौलाना हिफाजत हुसैन को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में धीरेन्द्र पति तिवारी, राजनारायण मिश्र, आदर्श शिक्षामित्र वेल्फेयर एसोशिएशन के जिला अध्यक्ष वकील अहमद खान, हाजी शब्बीर अहमद, पत्रकार शरीफ अहमद खान, बीडीसी संघ के जिलाध्यक्ष सरताज अहमद खान,मुख्तार अहमद, रविन्द्र बहादुर सिंह, जितेन्द्र सिंह, खुर्शीद अहमद,प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय के दर्जनों अध्यापक गण व अभिभावक बंधु उपस्थित रहे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article