हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया का 37वां वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया का 37वां वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न | New India Times

क्षेत्र में संचालित हंस वाहिनी इंटर कॉलेज, कसया का 37वां वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोड़ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोड़ एवं कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जगदीश सिंह पटेल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष (मिर्जापुर-सोनभद्र) द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया, जिनकी सभी ने जमकर सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान पिछले वर्ष विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोड़ ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार का इंटर कॉलेज संचालित करना एक सराहनीय एवं पुण्य कार्य है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं समस्त शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके द्वारा बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्रा, डॉ. प्रसन्न पटेल, मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह, राजेंद्र प्रसाद पांडे, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, सुमन मिश्रा, श्याम नारायण विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुणपति त्रिपाठी द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article