बिजली पावर हाउस की कार्यप्रणाली से नाराज़ अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल का धरना, चार सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शुरू | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

तिकुनियां पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता दिलीप पटेल एवं स्टाफ की कार्यशैली से नाराज़ होकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं महिला मोर्चा (तहसील निघासन इकाई) ने चार सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन एवं धरना शुरू कर दिया है।

धरने में आज करीब दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे, जिससे पावर हाउस परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक अनशन जारी रहेगा।

धरने पर बैठे संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार पावर हाउस द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए कम से कम 15 दिन का नोटिस दिया जाना चाहिए, ताकि उपभोक्ता समय रहते भुगतान कर सके। लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए तत्काल कनेक्शन काट दिया जाता है, जिसे बंद किया जाए।

उन्होंने मांग की कि सरकारी नियमों के अनुरूप ही कार्य किया जाए। इसके अलावा, जब किसी उपभोक्ता की बिजली लाइन खराब होती है तो शिकायत के बावजूद उपभोक्ताओं से वसूली कर लाइन ठीक की जाती है, जिसे पूरी तरह बंद किया जाए।

धरनारत कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पावर हाउस में तैनात अवर अभियंता दिलीप पटेल उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते, और यदि फोन उठाते भी हैं तो अभद्र व्यवहार करते हैं। संगठन ने अवर अभियंता के तत्काल स्थानांतरण की मांग की है।

धरने में सुनील श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्रा, विजेंद्र चौहान, प्रदीप राय, राकेश निषाद, सुनील राणा, राजेंद्र वर्मा, कुलदीप राणा, आर्यन शुक्ला, रमेश निषाद, कृष्ण अवस्थी, रामसनेही, राहुल भास्कर, लवकुश, विजय पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

वहीं महिलाओं में आशा देवी, बिंदेश्वरी, सावित्री, चांदनी राणा, पलक श्रीवास्तव, रूबी, रुचि सहित अन्य महिला कार्यकर्ता भी धरने में मौजूद रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article