ददरौआ धाम में चेन चोरी का खुलासा, दो महिलाएं व ऑटो चालक गिरफ्तार | New India TimesOplus_131072

संदीप शुक्ला/मेहताब सिंह गुर्जर, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ददरौआ धाम में चेन चोरी का खुलासा, दो महिलाएं व ऑटो चालक गिरफ्तार | New India Times

ग्वालियर के थाना महाराजपुरा क्षेत्र अंतर्गत ददरौआ धाम मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाली गैंग का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिला आरोपियों सहित उनके सहयोगी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो सोने की चेन एवं वारदात में प्रयुक्त ऑटो जप्त किया है।
यह कार्रवाई 13 जनवरी 2026 को दर्ज शिकायत के आधार पर की गई। शताब्दीपुरम निवासी दिनेश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ददरौआ धाम में दर्शन के दौरान उनकी माताजी एवं पड़ोस की एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर मऊ डीडी नगर रोड पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में महिला आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुंजा उर्फ भिंडी, रंजीत उर्फ विक्टोरिया तथा ऑटो चालक हरिकिशन लोधी के रूप में हुई है। जप्त किए गए मशरूका की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article