एग्जिट पोल के आंकड़ों से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी उत्साहित | New India TimesOplus_131072

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

एग्जिट पोल के आंकड़ों से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी उत्साहित | New India Times
जहीर अब्बास जैदी

लोकसभा चुनाव के बाद सर्वे एजेंसियों के आये एग्जिट पोल में भाजपा को मिलती जीत से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकताओं में भारी उत्साह देखते ही बन रहा है। इस मौक़े पर पार्टी के उत्तर प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी ने कहा, कि एग्जिट पोल के ये परिणाम इस बात का संकेत हैं कि भारत की जनता के निर्णय का सटीक आंकलन किया गया है। श्री जैदी ने कहा कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में भी एग्जिट पोल के जो आंकडे़ दर्शाए थे भाजपा को उनसे भी बढ़कर सीटें मिलीं थीं, मेरा विश्वास है कि एनडीए भाजपा इन चुनावों में 400 पार के अपने लक्ष्य को हासिल करने जा रही। 2014 के चुनाव में एग्जिट पोल ने 282 सीटों की बात कही थी वहीं फाइनल में 336 सीटें आई थीं। इसके साथ ही जहां 2019 के चुनाव में एग्जिट पोल ने एनडीए को 303 सीटों की बात की थी वहीं 353 सीटें मिली थीं। इस मोके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अकील उद्दीन भारती,आरिफ खान,अली अब्बास,आसिफ कुरैशी,साबिर हुसैन आदि कार्यकताओं मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article