मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए यौन हिंसा के खिलाफ भोपाल में किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए यौन हिंसा के खिलाफ भोपाल में किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए यौन हिंसा के खिलाफ भोपाल के इतवारा चौराहा पर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर एआईएमएसएस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जोली सरकार ने मणिपुर की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि 2 महिलाओं को पुलिस बल से छीन लिया गया, फिर नग्न घुमाया गया और बाद में उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। अपनी बहन को हमलावरों से बचाने की कोशिश में पीड़ित के भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वीभत्स घटना 4 मई को हुई और बुधवार को सामने आई है। यह पूरा प्रकरण केवल महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि देश की पूरी जनता के लिए बेहद परेशान करने वाला और अपमानजनक है। वहां की गंभीर स्थिति के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार हैं। विरोध प्रदर्शन का संचालन भोपाल जिला सचिव आरती शर्मा द्वारा किया गया और आम जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा की ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (AIMSS) की मांग है कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। एआईएमएसएस देश के अच्छे लोगों से इस घटना का जोरदार विरोध करने और पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहने का आह्वान करती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.