सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, जल्द समाधान का आश्वासन | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, जल्द समाधान का आश्वासन | New India Times

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से भोला सिंह की मिलक में जन चौपाल का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष, मंत्री प्रतिनिधि एवं 27 विधानसभा प्रभारी रवि चौधरी ने की, जबकि संचालन प्रमुख महासचिव गौरव कुमार ने किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला महासचिव विक्की प्रजापति ने किया।
जन चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। रवि चौधरी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण और गांवों का विकास पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस दौरान रवि चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के विचारों और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछड़े, वंचित, शोषित और जरूरतमंद वर्गों के मुद्दों को उठाने के साथ ही शिक्षा, रोजगार, समान अवसर और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करें, उनकी समस्याओं को समझें और पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जन चौपाल जैसे कार्यक्रम जनता और संगठन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम में महानगर महामंत्री मयंक वर्मा, महानगर प्रभारी अशोक सैनी, जिला प्रचार मंत्री विशाल वर्धन, महिला प्रकोष्ठ की महानगर उपाध्यक्ष प्रीति वर्धन, जिला मीडिया प्रभारी मोहित ठाकुर, महानगर उपाध्यक्ष पिंटू सागर, मूसा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
जन चौपाल के समापन पर पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.