अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कर्नाटक में हुई जैन आचार्य की नृशंस हत्या को लेकर भोपाल के प्राचीन श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर से एक विशाल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस रैली में बडी संख्या में लोग शामिल हो कर जियो और जीने दो जैसे नारों से लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे।
मंगलवारा मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्षआदित्य मनिया जैन ने बताया कि कर्नाटक में हुए जैन आचार्य के निर्मम हत्या से पूरे समाज में गम व गुस्से का माहौल है। पूरा जैन समाज दुखी है।जैन समाज ने माननीय राष्ट्रपति माननीय प्रधानमंत्री जी लोकसभा अध्यक्ष एवं कर्नाटक राज्य के महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी को भी पत्र लिखा है साथ ही साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भोपाल की सांसद महोदय भी कार्यवाही के लिए ज्ञापन दिया है। आज की रैली में मंदिर कमेटी ट्रस्ट के विजय श्वेता राकेश नायक डा अनुराग मनोज मन्नु राष्टीय गौसेवा समिति के श्री प्रेमचन्द्र प्रेमी, पिन्टु जैन आशीष, जयेश अमर जैन, नीता रोशला रेखा जैन, सौरम मनोज जैन, महिला मण्डल से मनीषा सविता मनया रेखा जैन आदि उपस्थित रहे।
