विधायक सुनील उईके ने किया ग्राम रिछेड़ा में हाट बाजार एवं स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विधायक सुनील उईके ने किया ग्राम रिछेड़ा में हाट बाजार एवं स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ | New India Times

जब हम कांग्रेस के किसी भी जनप्रतिनिधि को चुनते हैं तो इसका मतलब होता है कि हम विकास को चुनते हैं। जब हमारे जिले के लोगों ने हमारे नेता कमलनाथ जी को चुना तो उन्होंने छिंदवाड़ा का इतना विकास किया कि आज छिंदवाड़ा पूरे देश में जाना जाता है। इस परंपरा को हमारे सांसद नकुलनाथ जी भी आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे नेताओं का अनुसरण करते हुए मैं एवं कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि भी विकास की गति को हमेशा बढ़ाने का काम करते हैं। आज आपने अपने गांव से कांग्रेस के सरपंच एवं उपसरपंच को जिताया है तो आज इन्होंने बड़ी तेज़ी के साथ ग्राम का विकास प्रारम्भ कर दिया है। इसी कड़ी में आज इन्होंने ग्राम में आज से हाट बाज़ार की शुरुआत करते हुए गांव को स्ट्रीट लाइट से जगमगाने का कार्य किया है।

विधायक सुनील उईके ने किया ग्राम रिछेड़ा में हाट बाजार एवं स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ | New India Times

उक्त बातें जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने ग्राम रिछेड़ा में हाट बाजार एवं स्ट्रीट लाइट का शुभारम्भ करते हुए कही। कार्यक्रम में विधायक उईके ने उपस्थित जनों को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं सांसद नकुलनाथ जी के विशेष आग्रह पर 5 अगस्त से 7 अगस्त तक छिंदवाड़ा के सिमरिया में बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी पधार रहे हैं। आप सभी से आग्रह है कि आप ज्यादा ज्यादा संख्या में सिमरिया पहुंच कर पूज्य धीरेंद्र शास्त्री जी के आशीर्वचनों को सुनें। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरदीप राय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, जिला पंचायत सभापति जानकी खरे एवं ग्राम के वरिष्ठ जगदीश पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज पिंटू यदुवंशी ने किया एवं आभार प्रदर्शन सरपंच पवन उईके ने किया।

कार्यक्रम में विधायक सुनील उईके के साथ अमरदीप राय, घनश्याम तिवारी, जानकीं खरे, जगदीश पटेल, अरुण साहू, उपेंद्र शर्मा, घनश्याम बरखाने आशीष चौरसिया, कृष्णकांत चौरासे, सोनिया सलूजा, पवन उईके, रघुनंदन यदुवंशी, मनोज यदुवंशी, शिवाजी यादव, उष्मान सिद्दीकी, शहबाज खान, इमरान खान, राजा यदुवंशी, मुरारी पटेल, शुखदयाल पटेल एवं वंशी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.