महिला का गहने से भरा पर्स लेकर फरार हुआ ई रिक्शा चालक | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (मप्र), NIT:

महिला का गहने से भरा पर्स लेकर फरार हुआ ई रिक्शा चालक | New India Times

ससुराल से मायके जा रही महिला का ई रिक्शा चालक मंगलवार शाम को पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में पांच हजार रूपए नकदी और एक लाख के जेवरात थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के मुकाम माफी गांव निवासी संदीप कुमार मौर्या पत्नी शैलेंद्र कुमार मौर्या मंगलवार शाम को अपने मायके हरदी थाना क्षेत्र के नथुआपुर गांव के लिए घर से निकली। महिला ने हुजूरपुर बस स्टैंड से ई रिक्शा का सहारा लिया। कोतवाली देहात के पानी टंकी चौराहे पर शाम छह बजे महिला ई रिक्शा से उतरी। इसके बाद वह पर्स से किराया देने लगी। तभी ई रिक्शा चालक महिला का पर्स छीन कर वाहन से फरार हो गया। महिला शोर मचाते हुए रोने लगी। पास में ही स्थित रायपुर राजा चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे सभी ने जांच की। महिला का कहना है कि पर्स में पांच हजार रूपए और एक लाख के जेवरात थे। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.