जनसेवा से खिले नौनिहालों के चेहरे, बच्चों को शिक्षण सामग्री और फल वितरित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

जनसेवा से खिले नौनिहालों के चेहरे, बच्चों को शिक्षण सामग्री और फल वितरित | New India Times

सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नागदा क्षेत्र के शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय माकनी नयापुरा में जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहल की गई। जन अभियान परिषद, धार के नागदा सेक्टर क्रमांक-05 के अंतर्गत नवांकुर संस्था धार नारी शक्ति विकास महिला मंडल, बदनावर के अध्यक्ष बालाराम चौहान ने ‘जन सेवा, मेरा योगदान’ पहल के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, बालपोथी, स्लेट और फल वितरित किए।
शिक्षण सामग्री और फल पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जनसेवा की भावना से प्रेरित कविताएं एवं कहानियां प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से विद्यालय का वातावरण उल्लासमय हो गया।
संस्था अध्यक्ष बालाराम चौहान ने कहा कि जनसेवा का प्रतिफल बेहद सुखद होता है। जब हम किसी जरूरतमंद की सहायता करते हैं और उसके चेहरे पर खुशी व मुस्कान देखते हैं, तो इससे आत्मिक संतोष मिलता है। किसी के जीवन में प्रसन्नता लाना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता को सामाजिक जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य बताते हुए सभी से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

जनसेवा से खिले नौनिहालों के चेहरे, बच्चों को शिक्षण सामग्री और फल वितरित | New India Times

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सेवा, सहयोग, परोपकार और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी दिया गया। इस तरह की पहल से जहां विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है, वहीं उनमें मानवीय मूल्यों और दूसरों के प्रति संवेदनशीलता का विकास भी होता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक गोपाल कौशल ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से किए जाने वाले ऐसे प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि एवं उत्साह बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.