मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के ग्राम जैनाबाद में डॉक्टर शाकिर खान (बीयूएमएस) के नए चाइल्ड केयर क्लीनिक का शुभारंभ 16 जुलाई 2023 रविवार को प्रातः 11:00 मंडी मोहल्ला जामा मस्जिद के पास किया गया। इसका शुभारंभ बुरहानपुर के मेट्रो केयर हॉस्पिटल के मुख्य संचालक डॉक्टर सैयद नदीम के शुभ हाथों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बुरहानपुर के प्रसिद्ध बुजुर्ग चिकित्सक डॉ रमेश कपड़िया एमडी,शासकीय जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के युवा सर्जन डॉ मुमताज़ अंसारी एमएस और एसएच यूनानी तिब्बिया कॉलेज बुरहानपुर के प्रोफेसर डॉक्टर फ़रीद क़ाज़ी ने मुख्य अतिथि शिरकत की। शुभारंभ अवसर पर इष्ट मित्रों सहित समाज जनों ने उपस्थित होकर अपनी दुआओं से नवाजा।
