रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शिर्डी के लिए हवाई जहाज से यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का सम्मान कलसिंह भाभर प्रदेश अध्यक्ष अ ज जा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश मेहता द्वारा फूलों की माला पहना कर किया गया।
इस अवसर पर कलसिंह भाभर ने उपस्थित यात्रा दल को संबोधित करते हुए बताया की इस युग में पुत्र पिता को यात्रा नहीं करा सकता और पिता पुत्र को यात्रा नहीं करा सकता इस दर्द को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समझा एवं मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत लाखों लोगों को तीर्थ का लाभ दिया। 14 यात्री जो पहले कभी हवाई जहाज में नहीं बैठे वो इंदौर से शिर्डी के लिए हवाई जहाज द्वारा अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे। यात्रियों की ठहरने एवं खाने की समुचित व्यवस्था शासन द्वारा की गई है।
मेघनगर मुख्य कार्यपालन अधिकारी डावर ने बताया कि शिर्डी हवाई यात्रा के लिए मेघनगर जनपद पंचायत से 14 लोग जिसमें से मेघनगर के 4 यात्री, रभापुर से 5, खच्चर टोडी 3 तथा से 2 यात्री का चयन जिले से हुआ था। यह सभी यात्री कल 2:00 बजे झाबुआ पहुंचेंगे वहां से यह इंदौर रवाना होंगे। इंदौर से 19 जुलाई को हवाई जहाज द्वारा शिर्डी प्रस्थान करेंगे। भाभर ने सभी यात्रियों को शुभ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और यात्रियों से निवेदन भी किया कि तीर्थ में जाकर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें तत्पश्चात मुकेश मेहता द्वारा सभी यात्रियों को आइडेंटी कार्ड गले में पहना कर उन्हें हवाई टिकट प्रदान की। यात्रियों में से शंकर लाल राठौड़ रभापुर ने मध्यप्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को यात्रा कराने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मेघनगर जनपद के लेखापाल सज्जन सिंह कंठालिया द्वारा किया गया और आभार व्यक्त महेंद्र भाभर ने किया।
