मदरसा नवीनीकरण के लिए 19 जुलाई से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मदरसा नवीनीकरण के लिए 19 जुलाई से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन | New India Times

राज्य मदरसा बोर्ड द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 में मदरसा नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा एम.पी. ऑनलाइन के अधिकृत पोर्टल पर 19 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक उपलब्ध कराई जा रही है। ऑनलाइन आवेदन से संबंधित आवश्यक सर्कुलर एवं अभिलेखों की विस्तृत जानकारी मदरसा बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.mpmb.org और एम.पी. ऑनलाइन के पोर्टल पर मदरसा-बोर्ड पेज पर उपलब्ध कराई गई है।

आवेदन करने की समय-सीमा निर्धारित है। यह सूचना राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी भेजी गई है। बोर्ड से मान्यता प्राप्त मदरसों को सूचित किया गया है कि निर्धारित तिथियों में आवेदन करना सुनिश्चित करें एवं आवेदन की एक प्रति समस्त दस्तावेजों के साथ अविलम्ब बोर्ड में भेजना एवं एक प्रति अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.