बड़ौत में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती, निकली 44वीं विशाल शोभायात्रा | New India TimesOplus_131072

विवेक जैन, ब्यूरो चीफ, बागपत (यूपी), NIT:

बड़ौत में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती, निकली 44वीं विशाल शोभायात्रा | New India Times

बड़ौत नगर में महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती अग्रवाल महासंघ बड़ौत एवं सकल अग्रवाल समाज बड़ौत के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद महाराजा अग्रसेन जी की 44वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नगर के कोताना रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह का उद्घाटन समाजसेवी डॉ. रामअवतार जिंदल ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को स्मरण किया।

इस अवसर पर अग्रवाल महासंघ बड़ौत के अध्यक्ष संजय गोयल (बैस्टो शूज वाले), महामंत्री एडवोकेट डॉ. आकाश बंसल तथा कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें भगवान की प्रतिमाएं भेंट कर सम्मानित किया।
जयंती समारोह के उपरांत महाराजा अग्रसेन जी की 44वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा वैष्णव धर्मशाला से पंचवटी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
समारोह को सफल बनाने के लिए अग्रवाल महासंघ बड़ौत के अध्यक्ष संजय गोयल ने सभी सहयोगियों, सहयोगी संस्थाओं, महासंघ के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अग्रवाल समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. रामअवतार जिंदल, युगल किशोर गर्ग, अरविंद जिंदल, राजीव सिंघल, संदीप गर्ग, देवेंद्र गुप्ता, संजय कुमार गर्ग, सुनील मित्तल, अमन सिंघल, नवीन गुप्ता, राजीव गुप्ता, हर्ष अग्रवाल, अमित गोयल, रितिक कंसल, अरुण गोयल एवं प्रियांशु मित्तल सहित सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना की।

समारोह में महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, बागपत से कपिल गुप्ता, विवेक गोयल, विनोद गुप्ता एवं मनोज गोयल, खेकड़ा से सचिन गुप्ता उर्फ सन्नी तथा बड़ौत से हंसराज गुप्ता, शुभम जिंदल, सागर जिंदल, रविंद्र गुप्ता, मास्टर सचिन गुप्ता (गायक), सचिन गुप्ता (एलआईसी), मुदित जैन, विनोद गोयल, रालोद नेता जमीरुद्दीन अब्बासी, दीपक जैन, वंदना गुप्ता, विकास गुप्ता, अनिल अरोड़ा, सचिन खोखर और रजनीश जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.