शाहजहाँपुर में 2.69 करोड़ से सुधरेंगी चार प्रमुख सड़कें, मंत्री सुरेश खन्ना ने किया शिलान्यास | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शहर की चार प्रमुख सड़कों को बेहतर बनाने के लिए 2 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य कराए जाएंगे। सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इन चारों कार्यों का शिलान्यास किया।

इनमें घंटाघर से लकड़ी मंडी रोड, कटिया टोला की विभिन्न सड़कें, निशात टॉकीज से घंटाघर रोड और बहादुरगंज में जेल रोड से पोस्टमार्टम हाउस होते हुए लोधीपुर पुल के पास तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।

इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी, नगर निगम के अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे। नगर निगम के अनुसार, इन कार्यों से शहर की सड़कों की स्थिति बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.