भैंसटा खुर्द में सपा की बैठक, घर-घर जाकर लोगों से किया जनसंपर्क | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसटा खुर्द में सोमवार को समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लखन प्रताप सिंह उर्फ लखपत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया और समाजवादी पार्टी की नीतियों व विचारधारा के बारे में जानकारी दी।

लखन प्रताप सिंह ने बताया कि 27 जनवरी 2025 से लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के मुद्दों को उठाना है।

भैंसटा खुर्द में सपा की बैठक, घर-घर जाकर लोगों से किया जनसंपर्क | New India Times



उन्होंने किसान हित, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

बैठक में ठाकुर लखन प्रताप सिंह (मीडिया प्रभारी), सुमित कनौजिया, तारिक खान, आशुतोष वर्मा, अजय सिंह, बालक राम सिंह, वीरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामनिवास, बृजेश, रामबरन, विकास कुमार कश्यप, दीपेंद्र सिंह, राघवेंद्र लाल, सुरेश कुमार, सरताज, प्रदीप मौर्य, वेदपाल कश्यप, रमेश कश्यप, नन्हे कश्यप, सोनपाल कश्यप, फिरोज अली, परविंदर सिंह, रामजीत यादव, प्रमोद राठौड़, राकेश, वीर सिंह यादव, अवधेश यादव, तरुण सिंह, बादाम सिंह, सुखपाल सिंह यादव, धर्मपाल मौर्य, सत्यवीर सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

लखन प्रताप सिंह उर्फ लखपत ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.