सघन मिशन इंद्रधनुष तथा दस्तक अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सघन मिशन इंद्रधनुष तथा दस्तक अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

डॉक्टर राहुल गणावा के निर्देशन में सिविल अस्पताल पेटलावद मे सघन मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम 5.0 दस्तक अभियान तथा परिवार कल्याण माह की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान स्थानीय स्तर पर पौधारोपण का कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमें सभी स्टाफ कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल पेटलावद पर पौधारोपण किया।
कार्यक्रम के तहत एसडीएम अनिल राठौड़ का जन्म दिवस भी मनाया गया।

एस डी एम ने एक पौधा लगाकर अपने जन्म दिवस की खुशियां सभी स्टाफ के साथ शैयर की।
2 बीएमओ डॉक्टर गणावा द्वारा समस्त कर्मचारियों को पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेने एवं सराहनीय योगदान देने पर धन्यवाद प्रेषित किया गया।
साथ ही बीएमओ ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सराहनीय योगदान देने के लिए वन विभाग को भी धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर नगर परिषद पेटलावद के सीएमओ आशा भंडारी, सिविल अस्पताल पेटलावद के समस्त डॉक्टर, मस्त स्टाफ, समस्त फील्ड के कर्मचारी, सुपरवाइजर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एएनएम तथा आशा सहयोगी उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.