अज्ञात लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस कर रही है लाश के शिनाख्त की कोशिश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अज्ञात लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस कर रही है लाश के शिनाख्त की कोशिश | New India Times

थाना गौतम नगर क्षेत्र के रिसालदार कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लगभग 50 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश मृत्यु अवस्था में पड़ी हुई मिली।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 11.30 बजे थाना गौतम नगर की पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि मोहर सिंह बिल्डिंग के पास लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर शव को मरचुरी में रखवा दिया। थाना गौतम नगर की पुलिस शिनाख्त की प्रयास कर रही है लेकिन फिलहाल सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
बताया जा रहा है कि उसके कलाई में जय महाकाल एवं जय माता दी लिखा हुआ है। वहीं पुलिस ने अब सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए लोगों से अपील की है कि उक्त व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले तो थाना गौतम नगर के दूरभाष पर 0755-2730830,7049105292 बताने का कष्ट करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.