बारिश शुरू होते ही बदहाल सड़क ने छात्रों की बढ़ाई परेशानी, ज़िम्मेदार अधिकारी मौन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बारिश शुरू होते ही बदहाल सड़क ने छात्रों की बढ़ाई परेशानी, ज़िम्मेदार अधिकारी मौन | New India Times

राजधानी भोपाल का पीजीबीटी रोड एजुकेशन गढ़ माना जाता है इस इलाके में गीतांजली गर्ल्स कॉलेज से लेकर कई स्कूल संचालित हो रहे हैं। लेकिन बारिश शुरू होते ही बदहाल सड़क ने छात्रों की परेशानी बढ़ा दी है। इस सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिस से छात्रों का पैदल चलना ही मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं कि अक्सर वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है।बारिश के दिनों में यह गड्ढे भर जाते हैं।जिसके कारण वाहन चालकों को पता भी नहीं चलता कि यहां पर गड्ढा कितना बड़ा है। इस कारण हरदम हादसें की संभावना बनी रहती है। लोगों का कहना है कि वाहन चालकों से लेकर पैदल चलने वाले लोगों तक का चलना दूभर हो गया है।
सुबह से लेकर रात तक इस रोड से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। जिस के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। लेकीन शहर के जिम्मेदार अपनी आंखें मूंदे हुऐ हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान तो इस रोड के हालात और भी खराब हो जाते हैं लेकिन नगर निगम मरम्मत की दिशा में कोई कदम नहीं उठाता है, जिससे हालत दिनों दिन बदतर होते जा रहे हैं। ऐसा नहीं है निगम को इस बात की जानकारी नहीं है लेकिन सड़कों की मरम्मत जल्दी करने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.