जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

जिला जनगणना अधिकारी भोपाल श्री भुवन गुप्ता ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित जिला/चार्ज स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण का द्वितीय चरण 12 एवं 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण, अर्थात मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य मध्यप्रदेश राज्य में 1 से 30 मई 2026 की अवधि में समय-सीमा के भीतर संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए जिला/चार्ज स्तरीय अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पूर्व में ही जिला स्तर पर 16 से 27 फरवरी के बीच किया जा चुका है।
अब प्रशिक्षण के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन 12 एवं 16 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जाएगा।
द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में जिला जनगणना पुस्तिका से संबंधित प्रशिक्षण के साथ-साथ CMMS पोर्टल पर हैंड्स-ऑन अभ्यास भी कराया जाएगा।
जिले में 12 मार्च को भोपाल के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगा, जिसमें प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती ऐन्सी रेजी और सुश्री यशस्वी शामिल रहेंगी। वहीं 16 मार्च को भोपाल नगर निगम क्षेत्र के अधिकारियों को जनगणना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

