बुरहानपुर के केला किसानों की नुक़सानी का भुगतान 1 जुलाई को सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के केला किसानों की नुक़सानी का भुगतान 1 जुलाई को सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान | New India Times

विगत दिनों बुरहानपुर में कई बार आंधी तूफान के साथ तेज़ बारिश आई थी, इसमें किसानों की फसलों को विशेषकर केला फसल को भारी नुकसान हुआ था। क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पार्टी मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी, पूर्व निगम अध्यक्ष भाजपा के कद्दावर नेता मनोज तारवाला, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे द्वारा अपने अपने स्तर से खेतों में जाकर किसानों की फसलों का जाएज़ा लिया था और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। सभी जनप्रतिनिधियों ने राज्य शासन के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से भेंट करके किसानों को फसल नुक़सानी मुआवज़ा देने की मांग की थी।कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा जनप्रतिनिधियों की मांग पर राजस्व टीम से सर्वे कराया गया था। कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी एक जुलाई 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को केला फसलों में हुवे नुक़सान की सहायता राशि का वितरण करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.