योग दिवस पर अनेक स्थानों पर हुए आयोजन, बच्चों संग अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने भी किया योगा | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

योग दिवस पर अनेक स्थानों पर हुए आयोजन, बच्चों संग अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने भी किया योगा | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासन के निर्देशानुसार थांदला शासकीय महा विद्यालय, शकुंतला महाविद्यालय, अणु पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल,सहित अन्य निजी एवं शासकीय स्कूलों कॉलेजों में बच्चों संग शिक्षकों व अधिकरी वर्ग आदि ने योग करते हुए स्वस्थ्य रहने की प्रेरणा दी।
थांदला नई कृषि ऊपज मंडी पर भाजपा अजजा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाभर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, सासंद प्रतिनिधि विश्वास सोनी, एसडीएम तरुण जैन, सीएम राइज प्राचार्य सरिता ओझा आदि के आतिथ्य में योग दिवस मानते हुए शालेय बच्चों व नागरिकों ने योग किया।

इस अवसर पर कलसिंह भाबर ने उपस्थित सदस्यों को योग के फायदें बताते हुए कहा कि आज स्वस्थ्य व तंदुरुस्त रहने के लिए सकल विश्व योग कर रहा है।
उन्होंनें भाजपा द्वारा योग दिवस की शुरुआत करने के उद्देश्य बताते हुए इसे भाजपा की बड़ी उपलब्धि माना।

शासकीय महाविद्यालय थांदला में योग दिवस मनाया गया

योग दिवस पर अनेक स्थानों पर हुए आयोजन, बच्चों संग अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने भी किया योगा | New India Times

जिसमें शासकीय महाविद्यालय पर डॉ.पीटर डोडियार ने, संस्कार पब्लिक स्कूल पर संस्था प्रमुख ललित कांकरिया ने, हिमालया पब्लिक स्कूल पर बुरहान कल्याणपूरा ने योग से होने वालें फायदें बताते हुए सभी बच्चों व स्कूल कॉलेज स्टॉफ के साथ योग किया।
एसडीएम तरुण जैन ने सभी नागरिकों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी।

जीवदया अभियान की पहल
जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक पवन नाहर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के आरोग्य मय जीवन की कामना की।
नाहर ने कहा कि अपने समय का सदुपयोग व मानव सेवा में शरीर को लगाना भी एक योग है इसलिए व्यक्ति को आलस्य का त्याग करते हुए मानव सेवा रूपी योग को अपनाना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ्य, मन प्रसन्न व आत्मा निर्मल बन जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.