पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय (CM Rice School) तिरला में सामुहिक योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना गया एवं योगा किया गया। इस अवसर पर आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथी सरपंच महोदया तिरला श्रीमती आरती पटेल, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एस.के. वार्ष्णेय साहब, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अल्पना जोशी मेम, दशरथ सिह सोलंकी, योगेश पटेल, जीवन मकवाना, देवकन्या पाटीदार, ममता बैरागी, नारायण राठौर, मुकेश वर्मा, यशोदा मुवेल, नमिता गैरेना, पुजा चौहान, जन अभियान परिषद से परामर्शदाता सचिन प्रजापत आदि शिक्षक शिक्षिकाए व उत्कृष्ट छात्रावास के छात्र/छात्राऐ उपस्थित रहे।

आज का योग कार्यक्रम श्री शिवप्रसाद राठौर सर योगागुरू द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम को सरपंच महोदया श्रीमती आरती पटेल, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री वार्ष्णेय साहब व प्रभारी प्राचार्य श्रीमती जोशी मेम व जीवन मकवाना अधीक्षक उत्कृष्ट छात्रावास तिरला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आभार प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अल्पना जोशी मेम द्वारा व्यक्त किया गया।
