मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव शहर के अंबेडकर चौक से लेकर रामपुर टंकी तक बैंकों के अव्यवस्थित टू व्हीलर फोर व्हीलर चालक वाहनों के चलते भारी जाम लगने से राहगीरों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही इसमें इमरजेंसी वाहन भी जाम में फंसे रहते हैं। आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होने से निपटने के लिए तत्काल पुलिस एसआई पुरुषोत्तम ठाकुर द्वारा पहुंचकर जाम अवरुद्ध का निराकरण किया जिससे लोग सुचारू रूप से आवागमन किया। परंतु बैंकों के वाहन घंटों से अव्यवस्थित खड़े होने के चलते यह जाम लगने की स्थिति लगातार निर्मित हो रही है जिससे शहरवासियों को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही दुकानदार अपनी दुकानों का सामान फैला कर रखते हैं जिससे खड़े वाहन रोड पर आ जाते हैं और भारी जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। जनता जनार्दन ने इस ओर ध्यान देकर निराकरण की गुहार लगाई है।
