मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गुरु विद्यापीठ एवं विलक्षण एक सार्थक पहल समिति के संयुक्त तत्वावधान में नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद एवं साहित्यकार संगोष्ठी में एस. एस. कॉलेज, शाहजहांपुर के उप प्राचार्य एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो अनुराग अग्रवाल को,” गुरु एक्सीडेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। आयोजकों की ओर से प्रो अनुराधा, प्रो चंद्रशेखर , डॉ नरेश सिहाग , डॉ हेमराज नेयोपाने, आपी लंगकम ने सम्मान स्वरूप उन्हें नेपाली टोपी, रुद्राक्ष की माला, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। संगोष्ठी में भारत, नेपाल ,यूक्रेन ,भूटान सहित अनेक देशों के शिक्षाविदों और साहित्यकारों ने भाग लिया । संगोष्ठी का मुख्य विषय था, “अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक, सामाजिक ,सांस्कृतिक और वाणिज्यिक विमर्श”। संगोष्ठी में प्रो अनुराग ने, “भारत और नेपाल में व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था की तुलनात्मक स्थिति” विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ दिलीप कटारे, डॉ कपिल गौतम, नीलू कुमारी रजक, रिकब चंद्र डॉ महेश नागरिया आदि विद्वान उपस्थित थे।
