नगर पालिका परिषद दमुआ ने पौधारोपण व नदी के घाटों की सफाई कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर पालिका परिषद दमुआ ने पौधारोपण व नदी के घाटों की सफाई कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस | New India Times

विश्व पर्यावरण दिवस स्वच्छता के रूप में मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने यह वर्ष जैव विविधता संरक्षण को समर्पित किया। हमारे वनों व ग्रामीण परिवेश में इसकी प्रधानता देखने को मिलती है। जैव विविधता संरक्षण प्रकृति और मनुष्य के बीच सभी स्तर पर तालमेल के महत्व को दर्शाता है। आइए एक बार फिर संकल्प लें कि हम पर्यावरण के महत्व को जन जन तक पहुंचाएंगे। इसका मुख्य उद्देश जलाशयों को सुरक्षित करना है व सभी को स्वच्छता पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना पड़ेगा। कन्हान नदी को कचरा डालकर अत्यंत दूषित कर दिया गया है। समस्त स्वच्छता कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से नदी की सफाई की गई। वार्ड क्रमांक 14 के कन्हान नदी घाट के किनारे रहने वालों से विनम्र निवेदन किया गया कि कन्हान नदी को साफ रखने में सहयोग प्रदान करें, इसमें कूड़ा करकट ना डालें, स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष सुरेश कश्यप, नोडल अधिकारी मुकेश चंदेल, सभापति विशाल सूर्यवंशी, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप व समस्त सफाई कर्मचारी व डिवाइन टीम उपस्थित रही। साथ ही वार्ड क्रमांक 13 में पौधारोपण किया गया जिसमें रहवासियों ने बढ़ चढ़ कर अपनी अपनी हिस्सेदारी प्रदान किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article