यूसुफ खान, धौलपुर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान स्टेट हज कमेटी मेंबर राजस्थान सरकार जनाब अब्दुल हकीम खान साहब ने बताया कि हज 2023 के मुकद्दस सफर पर जाने वाले हाजियों की 26वीं व आखिरी फ्लाइट के हाजियों का जयपुर एयरपोर्ट पर इस्तकबाल किया गया। इस दौरान राजस्थान स्टेट हज कमेटी चैयरमेन राजस्थान सरकार व विधायक किशनपोल जनाब अमीन कागज़ी साहब, मेंबर राजस्थान स्टेट हज कमेटी राजस्थान सरकार जनाब अब्दुल हकीम खान साहब, अधिशासी अधिकारी जनाब डाक्टर महमूद ख़ान साहब, मेंबर जनाब रियाज़ फारूकी साहब, जनाब मुबारक अली, सलीम अहमद जी, समाजसेवी कर्बला वसीम खान युवा नेता मौजूद रहे। हज 2023 के 26वीं व आखिरी फ्लाइट के 81 हाजियों की फ्लाइट सुबह 10.35 बजे जयपुर एयरपोर्ट से मदीना शरीफ़ के लिए रवाना हुई। हज 2023 के मुकद्दस सफर पर जाने वाले हाजियों को मुबारकबाद दी गई। जयपुर एयरपोर्ट से मदीना शरीफ़ के लिए कुल 5,570 हाजी रवाना हुए जबकि अन्य एयरपोर्ट दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, इन्दौर, मुम्बई एयरपोर्ट से हज के मुकद्दस पर कुल 303 हाजी रवाना हुए। इस तरह राजस्थान से 5,873 हाजी हज 2023 के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए हैं।
