मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा छात्रों के साथ ज्यादती एवं सख्ती को रोकने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने डीजीपी को लिखा पत्र | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा छात्रों के साथ ज्यादती एवं सख्ती को रोकने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने डीजीपी को लिखा पत्र | New India Times

मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा छात्रों के साथ ज्यादती एवं सख्ती को रोकने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) ने डीजीपी सुधीर सक्सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि, “प्रदेश की राजधानी भोपाल तथा इंदौर में विभिन्न मांगों को लेकर आन्दोलन / प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों पर पुलिस द्वारा अपराधिक प्रकरण दर्ज किये जा रहे हैं। इसके साथ उनसे दस से पचास हजार रुपये के बांड भी भरवाए जा रहे हैं।” उन्होंने रवि परमार के प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा, “विगत 26 अप्रैल, 23 को छात्र नेता श्री रवि परमार को स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पुलिस थाना टीटी नगर, भोपाल में 11 घंटे तक बिठाकर रखा गया जबकि इन पर धारा 151 लगाई गई थी जिसमें तत्काल मुचलके पर छोड़ने का प्रावधान है। इसी तरह कई छात्रों पर पुलिस ने एक ही मामले में एफआईआर भी दर्ज की और बांड भी भरवाये।”

मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा छात्रों के साथ ज्यादती एवं सख्ती को रोकने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने डीजीपी को लिखा पत्र | New India Times

अजय सिंह ने पत्र में आगे लिखा है कि अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आन्दोलन / प्रदर्शन करना एक लोकतान्त्रिक अधिकार है। इसमें शामिल होने वाले छात्रों पर इस प्रकार की सख्त कार्यवाही किया जाना अनुचित है। उन्होंने डीजीपी से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस द्वारा छात्रों के साथ ज्यादती और सख्ती रोकने के लिए समुचित आदेश देने का कष्ट करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.