भाजपा किसान मोर्चा करेगा गांव- गांव किसान चौपाल का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा किसान मोर्चा करेगा गांव- गांव किसान चौपाल का आयोजन | New India Times
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू पाटिल

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ज़िले के प्रत्येक गांव में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करेंगा। जिसके अंतर्गत मोर्चा जिले एवं मंडल के पदाधिकारी प्रत्येक गांव में जाकर किसान चौपाल का आयोजन करेंगे। मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू पाटिल के बताया कि इन चौपालों के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं प्रदेश के किसान हितेषी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न किसान हितैषी योजनाएं जैसे किसान सम्मान निधि, किसान कल्याण निधि, फसल बीमा योजना, अनुदान द्वारा ट्रांसफार्मर योजना, संबल योजना, ट्रैक्टर योजना, ब्याज ऋण माफी योजना, ग्रीष्मकालीन उड़द एवं मूंग उपार्जन सहित जनता के जीवन के आधार की मूलभूत योजनाओं जैसे शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी किसान चौपाल के माध्यम से दी जायेगी।
मोर्चा जिला महामंत्री सुनील वाघे ने बताया कि कांग्रेस के कुशासन में किसानों को सम्मान निधि नहीं दी जाती थी। जबकि भाजपा के सुशासन में किसानों को केंद्र सरकार द्वारा तीन किस्तों में 6 हज़ार एवं राज्य सरकार द्वारा दो किस्तों में 4 हज़ार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। कांग्रेस ने 18% की दर से ऋण दिया वही भाजपा ने 0% ब्याज पर किसानों को कर्ज दिया जा रहा है। श्री वाघे ने कहा कमल नाथ सरकार की ऋण माफ़ी के चक्कर में किसान डिफाल्टर हो गए। जबकि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफ़ी योजना -2023 के अंतर्गत 11 लाख 19 हर किसानों के 2 हज़ार 123 करोड़ ब्याज मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भरा गया। आगामी समय में “ट्रैक्टर किसान चौपाल” का आयोजन किया जायेंगा।

भाजपा सरकार की प्रमुख उपलब्धियां

  • मध्य प्रदेश सरकार किसानों को फसल का अधिकतम समर्थन मूल्य उपार्जन।
  • प्रदेश की कृषि विकास दर 3 से बढ़ कर 19% हुई।
  • एग्रीकल्चर इनफ्रास्ट्रक्चर फंड में 4 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रकरण स्वीकृत बुआई क्षेत्र 199 लाख हेक्टेयर से बढ़ कर कर मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर 299 लाख हेक्टेयर से अधिक हुआ।
  • खाद्यान्न उत्पादन 159 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 619 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुआ।
  • तीसरी फसल का रकबा शून्य से बढ़ कर 12.47 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा।
  • देश के कुल निर्यात में 46 प्रतिशत की भागीदारी के साथ मध्यप्रदेश बना देश का नंबर वन राज्य रिकॉर्ड 21 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहू का राज्य में 2013-14 में 174.8 लाख टन की तुलना में 2022-23 में 352.7 लाख टन गेहूं का हुआ उत्पादन।
  • प्रदेश में धान का उत्पादन 53.2 लाख टन से बढ़ कर 131.9 लाख टन हुआ।
  • उद्यानिकी फसलों का क्षेत्रफल 4.67 लाख हेक्टेयर से बढ़ कर 25 लाख हैक्टेयर से भी अधिक हुआ।
  • संतरा, धनिया, मसाले, औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन में देश में नम्बर वन । पशुपालकों और मछली पालकों को 4 लाख से अधिक क्रेडिट कार्ड जारी।
  • मध्य प्रदेश को लगातार 7 बार मिला कृषि कर्मण अवार्ड ।
  • पिछले 3 साल में किसानों के खाते में 2 लाख 41 हजार 322 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के हितलाभ किसानों के खाते में अंतरित
  • लगभग 98 लाख 63 हजार से अधिक फसल बीमा दावों में 17 हजार 214 करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान । ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान में बीमित कृषकों को फसल बीमा पॅलिसी का लगातार वितरण किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.