जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उत्कृष्ट व्यवस्था पर चौकी इंचार्ज आशीष त्यागी सम्मानित | New India Times

आबिद कुरैशी, आगरा (यूपी), NIT:

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उत्कृष्ट व्यवस्था पर चौकी इंचार्ज आशीष त्यागी सम्मानित | New India Times

12 रबीउल अव्वल के मुबारक अवसर पर 26 अगस्त 2026 को रुनकता से बोदला तक निकाले गए जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान उत्कृष्ट सुरक्षा, शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर रुनकता चौकी इंचार्ज आशीष त्यागी को उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत द्वारा सम्मानित किया गया।
महापंचायत पदाधिकारियों ने चौकी इंचार्ज आशीष त्यागी को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदार और संवेदनशील भूमिका से क्षेत्र में शांति, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलती है।
उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत के जिला अध्यक्ष मुस्ताक कुरैशी एवं प्रदेश संगठन मंत्री आबिद कुरैशी ने कहा कि जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने इसके लिए चौकी इंचार्ज सहित पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर महापंचायत की ओर से पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला सचिव महफूज़ अल्वी, रुनकता अध्यक्ष फरमान कुरैशी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.