अर्पित गुप्ता, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;
दबोह क्षेत्र के सिंगोसा गाँव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है और उसके विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जायेगी। यह बात लहार विधायक डॉ गोविन्द सिंह ने दबोह क्षेत्र के ग्राम सिंगोसा के प्रतिनधि मंडल से मुलाकात की दौरान कही। उन्होंने कहा की सिंगोंसा गाँव को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है। गाँव में सीसी निर्माण कार्य किया जा रहा है, इसके साथ ही अगले बजट में जुलाई माह 2017 में बघेल महोल्ला में भी सीसी निर्माण करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा की मेरी कोशिश है कि विधानसभा चुनाव तक लहार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव को पक्की सड़क से जोड़ दिया। लहार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में विजली हो इसके लिये भरसक प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके सबंध में विजली विभाग के सीएमडी से मुलाकात हो चुकी है। लहार क्षेत्र के जिन गाँव में विजली के खम्भे, तार नहीं पहुँचे हैं उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। शीघ्र ही विजली का प्रकाश प्रत्येक गाँव में पहुँचे ये मेरी कोशिश होगी। कांग्रेस सरकार में एक बत्ती कनेक्शन एवं सिंचाई के लिये 5 पावर की हाउस का कनेक्शन भी फ्री दिया गया है जिसे कांग्रेस की सरकार में किसानों के हित में पुनः लागू किया जायेगा। इस प्रतिनिधि मंडल में मुकेश पाल, स्वदेश बघेल, रामगोपाल बघेल आदि लोग शामिल रहे।
