1 महीने से पानी के लिए तरस रही जनता हो रही है आक्रोशित, जिम्मेदार नुमाइंदे बने अनजान, आला अधिकारियों से ध्यान देने की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

1 महीने से पानी के लिए तरस रही जनता हो रही है आक्रोशित, जिम्मेदार नुमाइंदे बने अनजान, आला अधिकारियों से ध्यान देने की मांग | New India Times

ग्राम पंचायत डूंगरिया वार्ड क्रमांक 8 एवं तीन गोंडी बस्ती के महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 महीने से नल में पानी नहीं आ रहा है। पाइप-लाइन फूट जाने के कारण पानी नहीं आ रहा है। इसकी शिकायत जिम्मेदार नुमाइंदों को दी गई परंतु अभी तक इसका निराकरण नहीं किया गया जिसके कारण बहुत अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। घरों में विस्तार और पेयजल का पानी भी नहीं मिल पा रहा है, टेंकरों से पानी लाकर आपूर्ति करना पड़ रहा है। आज तक शिकायत का निराकरण नहीं किया गया है। पानी की आपूर्ति ठप होने के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुप्पिया रखकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया और आक्रोश जताया। आला अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर निराकरण करने की मांग की गई है। स्थानीय जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं जिसके चलते ग्रामीण वासियों को बहुत अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.