वर्षों से टूटी पड़ी गलियों एवं सड़कों को बनवाए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र वासियों एवं कांग्रेसियों ने दिया धरना | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

वर्षों से टूटी पड़ी गलियों एवं सड़कों को बनवाए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र वासियों एवं कांग्रेसियों ने दिया धरना | New India Times

ग्वालियर विधानसभा के वार्ड 5 के शीलनगर में स्थित नीम वाली गली को बनवाए जाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों एवं क्षेत्रवासियों के साथ धरना दिया गया एवं शीघ्र ग्वालियर विधानसभा के बरसों से टूटी पड़ी गलियों एवं सड़कों को बनवाए जाने की मांग की गई। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा की यहां 20 साल से भाजपा की सरकार है 57 साल से नगर निगम में भाजपा का बीज रही सांसद और केंद्र में सरकार भाजपा की है उन्होंने कहा कि ग्वालियर विधानसभा हमेशा से मंत्रियों की विधानसभा रही है उसके बाद ग्वालियर विधानसभा की यह दुर्दशा दर्शाती है कि यहां के जनप्रतिनिधियों ने ग्वालियर का कितना विकास किया है उन्होंने भाजपा सरकार और स्थानीय मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले तो मंत्री जी हर जगह धरने पर बैठ जाते थे लेकिन आज उन्हीं का राज्य और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है ग्वालियर की जनता के पास ना सड़क हैं नाही बिजली उन्होंने उन्होंने कहा कि यहां के पार्षद और कांग्रेस नेता कई बार इस सड़क के लिए सरकार सरकार से आग्रह कर चुके हैं लेकिन यहां के भाजपा के जनप्रतिनिधि केवल श्रेय की राजनीति करने के लिए इस सड़क का निर्माण रुके हुए हैं उन्होंने कहा की जनता का विकास जो भी श्रेय के लिए रोकेगा जनता उसको आगामी चुनाव में करारा सबक सिखाएगी उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में जिस तरह से भाजपा हारी है उसकी खींज भाजपा के नेता और मंत्री जनता पर निकाल रहे हैं लेकिन कांग्रेस सड़कों पर उतरकर संघर्ष करती रहेगी उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द ग्वालियर की सड़कें अगर नहीं बनवाई गई तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर जन आंदोलन चलाएगी उन्होंने धरने पर उपस्थित जनता की शिकायत पर बिजली विभाग के अधिकारियों को भी आड़े हाथ लेते हुए चेतावनी दी की जनता को लूटना बंद करें उन्होंने बिजली मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप की सरकार में रोज-रोज बिजली की दरों में वृद्धि हो रही है ग्वालियर विधानसभा गरीब और मजदूरों की विधानसभा है यहां बिजली तो आ नहीं रही बिजली के बड़े-बड़े बिल आ रहे हैं उन्होंने कहा कि मंत्री जी पहले आप बिजली घरों पर कई दिनों तक धरने पर बैठा करते थे आज आपकी ही बिजली विभाग की महंगी बिजली का करंट जनता नहीं झेल पा रही है और आप सत्ता के मद में मस्त हैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद पीपी शर्मा ने कहा की हम वार्ड 5 की जनता के विकास की आवाजें रोज-रोज उठा रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार में बैठ नुमाइंदे केवल श्रेय लेने के कारण ग्वालियर की जनता का विकास नहीं होने दे रहे हैं उन्होंने कहा पार्षदों की मेहनत और निधि से बनने वाली नगर निगम की सड़कों पर मंत्री जी फीते काटने तो पहुंच जाते हैं लेकिन सड़क बनवाने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इन गलियों की सड़कों का निर्माण नहीं किया गया तो अगला आंदोलन जनता के साथ मंत्री जी के बंगले के बाहर और अधिकारियों के बंगले के बाहर होगा कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया ने किया और आभार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन प्रजापति ने किया धरने में मुख्य रूप से साहब सिंह शब्बीर खान पवन मिश्रा रवि बघेल शरणाम सिंह सगीर खान रमेश वर्मा जितेंद्र दंडोतिया संतोष राठौर श्याम बिहारी गोस्वामी अब्दुल रज्जाक दिलीप शर्मा धारा सिंह मुख्तार हुसैन वसीम खान या जी प्रदीप मिश्रा राम अवतार शर्मा जगदीश राय राजमहल संध्या राठौर संतोष वर्मा रवि खन्ना अरविंद पाल दिलीप यादव धर्मेंद्र रजक गरीबा नितेश बाथम विजय दिवाकर गणपत बाथम राजेंद्र बाथम अर्जुन सिंह सुरेश प्रजापति मुन्नालाल खरे शिवम श्रीवास्तव चंदू त्रिपाठी सोहेल खान धर्मेश देपुरिया भगवत दयाल मिथिलेश पप्पन विमला कांता विनीता गुड्डी शांति देवी रोहित राकेश त्रिपाठी शशिकांत शर्मा राकेश शर्मा एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय निवासी एवं महिला शक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.