हज कमेटी ऑफ इंडिया सुविधा देने के नाम पर हाजियों से अधिक पैसा वसूल कर कर रही है खुली लूट: असलम खान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, इंदौर/भोपाल (मप्र), NIT:

हज कमेटी ऑफ इंडिया सुविधा देने के नाम पर हाजियों से अधिक पैसा वसूल कर कर रही है खुली लूट: असलम खान | New India Times

हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सुविधा देने के नाम पर इंदौर एवं उकसे आस पास ज़िलों के हाजियों से मुंबई के मुकाबले इंदौर से 54 हजार से भी ज्यादा एक हाजी से वसूल कर रही है। जो अनुचित है। आप को बता दें कि हज 2023 जिसकी फ्लाइट 21 मई से इंदौर से शुरू होगी। अगर एक परिवार से 2 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं तो 110000 का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा फॉर्म भरने के साथ हज यात्रियों को इंदौर और मुंबई का किराया पहले बता दिया जाता तो इंदौर और आसपास के जिलों के हज यात्री इंदौर embarkation पॉइंट की बजाये मुंबई एयरपोर्ट से हज फ्लाइट से हज पर जाते लेकिन हज कमेटी ने सभी इंदौर और आसपास के हाजियों को धोखे में रखा। सरकार सुविधा देने के नाम पर हाजियों को माली तरीके से नुकसान पहुंचा रही है जो की एक प्रकार की खुली लूट है।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पूर्व इंदौर शहर अध्यक्ष असलम खान ने हज कमेटी ऑफ इंडिया से मांग की है कि इंदौर और आसपास के जिलों के जो हाजी इंदौर एंबारकेशन पॉइंट से नहीं जाना चाहते हैं उन्हें तत्काल मुंबई से हज पर जाने की सुविधा प्रदान की जाए।
आमतौर पर इंदौर से मुंबई जाने का हवाई जहाज का किराया मात्र 5 से ₹7000 बनता है लेकिन हज कमेटी इतना किराया क्यों वसूल कर रहा है यह समझ से परे है जो यह सुविधा के नाम पर इंदौर के हाजियों से ₹54000 अतिरिक्त लिए जा रहे हैं उसे राशि को 10 से 12 हजार रुपए किया जाए और यह जो सुविधा के नाम पर 54000 हजार रुपए वसूले जा रहे हैं उसको तत्काल वापस लिया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.