सेमरकुही स्टील प्लांट क्षेत्र में सरपंच का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, गांव में मची सनसनी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सेमरकुही स्टील प्लांट क्षेत्र में सरपंच का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, गांव में मची सनसनी | New India Times

पुलिस थाना दमुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत मांडई के सरपंच का शव स्टील प्लांट क्षेत्र के ग्राम सेमरकुही में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना सोमवार 23 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जबकि पुलिस को इसकी सूचना सुबह करीब 9 बजे मिली। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक रामदास यादव एवं आरक्षक मेनसिंह उईके मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक की पहचान सरपंच मनोज नर्रे, पिता सनीलाल नर्रे, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम मांडई के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सरपंच ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.