चुनार में महिला के घर लाखों की चोरी, ताले तोड़कर जेवरात और नकदी ले उड़े चोर | New India Times

अहमद रजा, चुनार/मिजार्पुर (यूपी), NIT:

New India times

थाना क्षेत्र के भरपूर, पोस्ट चुनार की रहने वाली एक महिला के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरपूर निवासी नीतू मिश्रा, पत्नी स्वर्गीय माता प्रसाद मिश्रा, 20 फरवरी 2026 को अपने रिश्तेदार के घर अहरौरा गई हुई थीं। वह घर में अकेली रहती हैं, जबकि उनके दो पुत्र पुणे (महाराष्ट्र) में रहते हैं।

बताया जाता है कि 22 फरवरी की रात जब वह वापस लौटीं तो घर के तीन दरवाजों के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने घर और परिसर में लगे ताले तोड़कर कीमती जेवरात, लगभग 50 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़िता ने थाना चुनार में तहरीर देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.