व्यवहार न्यायालय के 18 वर्ष पूरे, अधिवक्ता संघ ने मनाया स्थापना दिवस | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

व्यवहार न्यायालय के 18 वर्ष पूरे, अधिवक्ता संघ ने मनाया स्थापना दिवस | New India Times

अधिवक्ता संघ जुन्नारदेव द्वारा आज दिनांक 23/02/2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ कक्ष में व्यवहार न्यायालय जुन्नारदेव के स्थापना दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

अधिवक्ताओं ने बताया कि 23 फरवरी 2008 को नगर पालिका भवन में व्यवहार न्यायालय की स्थापना की गई थी, और तब से लेकर आज तक अधिवक्ता संघ जुन्नारदेव पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

अधिवक्ताओं द्वारा लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को राजीनामा के लिए प्रेरित करने तथा उन्हें सहज और सुलभ न्याय दिलाने हेतु सहयोग जारी रखने का आश्वासन भी दिया गया।

कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश महेंद्र कुमार मांगोदिया, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड श्रीमती पूजा सिंह मौर्य, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड राहुल सोनी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, आर.डी. भौंडेकर, सलीमुद्दीन खान, मनोज पवार, सचिव इंद्रजीत धंडोरे, उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष एडम मालवी, सह-सचिव सुषमा वंशे, वरिष्ठ अधिवक्ता रघुनाथ नंदवंशी, रंजीता डहरिया, गोकुल पवार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.