बुरहानपुर एसडीएम कार्यालय ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार का किया खंडन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर एसडीएम कार्यालय ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार का किया खंडन | New India Times

एसडीएम बुरहानपुर श्री दीपक चौहान ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार का खंडन किया है जो निम्नानुसार है: समाचार पत्र दैनिक भास्कर में दिनांक 11 मार्च 2023 को प्रकाशित खबर छह एकड़ में फसल लगाने डेढ़ लाख उधार लिए बारिश ने की बर्बाद किसान ने खाया जहर के संबंध में श्रीमान कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार एवं अनु विभागीय अधिकारी महोदय के द्वारा गठित राजस्व दल द्वारा मौक़ा निरीक्षण किया गया। ग्राम पिपरी रैयत में उक्त किसान या उसके परिवार के नाम का कोई जमीन नहीं है। मौके पर उपस्थित नारायण पिता आप सिंह के पुत्र किरण पिता नारायण द्वारा बताया गया कि उनके पिता बटाई पर खेती करते हैं। जिसमें गेहूं, चना, मक्का की फसल लगी है जो अच्छी स्थिति में है। किसान द्वारा किसी अन्य पारिवारिक कारण से कीटनाशक दवाई पी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.