10 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को शिकारपुरा पुलिस ने महाराष्ट्र के भुसावल से किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

10 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को शिकारपुरा पुलिस ने महाराष्ट्र के भुसावल से किया गिरफ्तार | New India Times

एसपी बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को वर्षों पुराने स्थाई वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को 18 वर्ष पुराने वर्ष 2005 के एक्सीडेंट के प्रकरण में 10 वर्ष से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी शिकारपुरा निरी गिरवर जलोदिया द्वारा स्थाई वारंट की तामीली हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया था। दिनांक 26.02.2023 को टीम द्वारा स्थाई वारंटी शेख नईम पिता शेख बिस्मिल्लाह उम्र 46 वर्ष निवासी मुस्लिम कॉलोनी भुसावल को भुसावल महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ़्तारी में थाना प्रभारी शिकारपुरा गिरवर सिंह जलोदिया, उनि सखाराम पगारे, प्र.आर. रफीक खान ने सराहनीय भूमिका अदा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.